महिला नेत्री ने की खुदकुशी, परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता का लगाया आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 12, 2021

महिला नेत्री ने की खुदकुशी, परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता का लगाया आरोप

                   बांदा जिले में समाजवादी पार्टी की एक महिला नेता ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों का आरोप है कि वह थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने गई थी जहां पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। जबकि पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। उधर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को लखनऊ में एक बयान में कहा कि दीपक रैकवार के अपहरण की घटना, समाजवादी महिला सभा के नगर सचिव सुधा रैकवार की आत्महत्या की जानकारी लेने सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बांदा जाएगा। इस प्रकरण पर बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला रोड मवई बाईपास की रहने वाली श्री प्रसाद रैकवार की पत्नी सुधा रैकवार 45 वर्ष ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया की महिला और उनके पति व बेटा 'राम मुद्रा' नामक निजी बैंक संचालित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कई लोगों की रकम जमा कराई थी पैसा वापस न करने पर दीपक शुक्ला नामक व्यक्ति ने शनिवार को उनके खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिस पर महिला को पूछताछ के लिए पुलिस ने कोतवाली बुलाया था। एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ के बाद घर जाने पर महिला ने शाम करीब 5:00 बजे कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एएसपी ने महिला के साथ अभद्रता के आरोप से इनकार किया है और बताया कि उनकी बेटी की तहरीर पर बेटे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad