हत्या के आरोप में पूर्व विधायक भतीजों संग गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 12, 2021

हत्या के आरोप में पूर्व विधायक भतीजों संग गिरफ्तार

                    गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में  एक युवक की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को एक पूर्व विधायक और उनके दो भतीजों को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक के उकसाने पर उनके भतीजे ही हत्याकांड को अंजाम दिये थे।बताया गया कि मुरादनगर की केला मंडी के रहने वाले समीर के पिता शहजाद अंसारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शनिवार की शाम को समीर को अहद घर से बुलाकर ले गया,समीर रात में घर नहीं लौटा, रविवार सुबह प्रीत बिहार कालोनी में सड़क पर समीर का शव मिला था।जिसपर समीर के पिता शहजाद ने अपने बेटे की हत्या के मामले में अहद को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी।पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कई चौकाने वाली जानकारी मिली।एसपी ने बताया कि हत्याकांड में पूर्व विधायक उनके भतीजे अहद और आफताब को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस इस प्रकरण पर पूछताछ और गहनता से जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad