रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- स्थानीय थाना क्षेत्र के लठिया निवासी मानवेंद्र प्रसाद को कन्नौजिया युवा शक्ति फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कन्नौजिया युवा शक्ति फेडरेशन का प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया।मानवेंद्र प्रसाद ने कहा कि अपने कनौजिया समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।जिसके दौरान मानवेंद्र प्रसाद को प्रदेश के सलाहकार पद पर चयन होने पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी,जिलाध्यक्ष राहुल कन्नौजिया,प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कन्नौजिया,श्रीकांत पटेल, रंजीत कुमार,दीपक कन्नौजिया इत्यादि कन्नौजिया समाज के लोगों ने काफी खुशी जताते हुए जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दिया।

No comments:
Post a Comment