नि:शुल्क सिलाई कढाई प्रशिक्षण केन्द्र का प्रबोधिनी भवन लहरतारा मे हुआ शुभारम्भ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 12, 2021

नि:शुल्क सिलाई कढाई प्रशिक्षण केन्द्र का प्रबोधिनी भवन लहरतारा मे हुआ शुभारम्भ

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-प्रबोधिनी भवन मानिक नगर लहरतारा मे प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वाधान मे महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मनिर्भरता हेतु नि:शुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ डा. अनमोला सिह के कर कमलो द्वारा हुआ । प्रबोधिनी फाउण्डेशन की संरक्षक श्वेता राय ने कहा कि कोरोना काल मे महिलाओ के सामने रोजगार का संकट आ गया है जिसके दृष्टिगत प्रबोधिनी फाउण्डेशन उच्च कोटि की सिलाई कढाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया है।जिसमे सिलाई कढाई के दक्ष प्रशिक्षक सप्ताह मे दो दिन आयेगे, शेष चार दिन केन्द्र की संचालक रोली सिह के नेतृत्व मे प्रशिक्षण चलेगा। उद्घाटन के समय सामाजिक कार्यक्रता ऐश्वर्या श्रीवास्तव, किरन सिह, रोली सिह, सरोज राय , निधि सिह, रेनू सिह सहित इत्यादि की सहभागिता रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad