महिला डाक्टर की मांग कम्पाउंडर ने जबरन भरी,पड़ी तहरीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 14, 2021

महिला डाक्टर की मांग कम्पाउंडर ने जबरन भरी,पड़ी तहरीर

                  बिहार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है।जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।बताया जा रहा है कि यहां कि एक महिला सरकारी डाक्टर की मांग उनके ही एक पूर्व कम्पाउंडर ने भर दी और तस्वीर,वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला चिकित्सक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था,तभी से वह खार खाये घूम रहा था।इसी दौरान वह चिकित्सक के कक्ष में जाकर मांग भर दी।बताया गया कि कम्पाउंडर ने जबरन सिंदूर डालकर फोटो खिंचवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस बात को लेकर चिकित्सक ने दलसिंहसराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad