मांगों पर कार्यवाही का ठोस आश्वासन न मिलने पर लिया गया फैसला
चकिया चन्दौली गणवा को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने,ग्राम सभा बलिया खुर्द तथा जोगिया कला में बनाधिकार कानून के तहत दाखिल दावों की अति शीघ्र सुनवाई किए जाने,ग्राम पंचायत जोगिया कला के मौजा ताजपुर में विक्रमा के खेत के समतलीकरण पर किए गए कार्य की हर्जाना सहित मजदूरी का अति शीघ्र भुगतान किए जाने,काटी गई नाली का अति शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजन समिति सदस्य कामरेड रमेश चौहान ने कहा कि 8 जुलाई को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी चकिया से वार्ता तो हुई किंतु उनकी तरफ से मांगों पर ठोस कार्यवाही करने के आश्वासन की जगह गांव में आने की बात कही गई जिसका हमने स्वागत किया और सकारात्मक कदम माना।बकाया मजदूरी का भुगतान करने व नाली निर्माण कराने वाली दो ऐसी मांगे थी जिन पर उन्हें तत्काल कदम बढ़ाते हुए कार्यवाही कर देनी चाहिए थी। जिसका न होना हमें अधिकारी गणों द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के तरह लगती है। इसलिए हमलोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रशासन हमारी मांगों पर कार्यवाही जब तक शुरू नहीं करता है हमारा आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि आज ऐसी सरकार देश प्रदेश की गद्दी पर है जो लोगों को उनकी नागरिकता साबित करने की बात कह रही है,जिस बहाने बड़े पैमाने पर लोगों को उनकी जमीनों व घरों से बेदखल करने की योजना है।जिसके खिलाफ पूरे देश में चल रहे आंदोलनों का हिस्सा गणवा का आंदोलन है। इसे राजस्व गांव घोषित किया जाए।कामरेड विजई राम को आमरण अनशन पर बैठे 74 घण्टा हो चुका है इनको कल से ही सर में दर्द पेट मे दर्द सिर में चक्कर घूमटा का आना शुरु हो गया है लेकिन अभी तक मेडिकल टीम अभी नही आई है हम ग्रामीण लोग माँग करते है कि मेडिकल टीम भेज कर जाँच कराई जाय।इस मौके पर गिरजा चौहान, रामधारी चौहान, प्रेमा चौहान, विक्रमा चौहान, पंकज चौहान, शिवजी चौहान, दिनेश चौहान, सुद्धधु विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, ममता चौहान, अर्चना चौहान,किरन चौहान,सुनीता चौहान,पूजा विश्वकर्मा, फेकू चौहान, राजेश चौहान ,बादामी देवी,कलावती देवी,किसमत्ती देवी, सुशील देवी, रमवंती देवी व मउला देवी आदि लोग थे।

No comments:
Post a Comment