फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शादी से इनकार करने पर अपनी पुत्री को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लेहरा निवासी एक व्यक्ति से अपनी 20 वर्षीय पुत्री की शादी के मामले को लेकर कहासुनी हो गई जहां मौके पर डायल 112 नंबर पुलिस भी पहुंची थी और बाप बेटी को समझा-बुझाकर चली गई।उसके बाद फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और पिता ने धारदार हथियार से पुत्री की हत्या कर दी और फरार हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से चाकू व मोबाइल बरामद किया है।
Post Top Ad
Tuesday, July 13, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment