भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का 22 वां जिला सम्मेलन का आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 20, 2021

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का 22 वां जिला सम्मेलन का आयोजित

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब स्थित श्रद्धा जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को सीपीएम वाराणसी जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कामरेड शिवनाथ यादव की अध्यक्षता में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का 22 वां जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीपीएम पोलितब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद कामरेड सुभाषिनी अली ने ध्वजारोहण व राष्ट्र गान के साथ सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव डॉ हीरालाल यादव ने भाजपा सरकार के जन बिरोधी,किसान विरोधी,तथा महगाई व बेरोजगारी के खिलाफ विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन कामरेड नंदलाल पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन कामरेड लालमणी वर्मा ने किया।सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला कमेटी सदस्य डॉ शिव शंकर शास्त्री, रामजीत पाल, रामचन्द्र शास्त्री,रामजी सिंह, लक्ष्मण, भोलानाथ यादव, श्यामलाल मौर्य, रामभरोस, मोमिन अहमद,अनिल यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad