दिहाड़ी मजदूरों में बांटी गयी राहत सामग्री,वैक्सीन के लिए किया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 20, 2021

दिहाड़ी मजदूरों में बांटी गयी राहत सामग्री,वैक्सीन के लिए किया जागरूक

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- सामाजिक संस्था लोक समिति और आशा ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे कोरोना राहत कार्य अभियान के तहत क्षेत्र के चंदापुर,असवारी,पयागपुर, गौर और कुंडरिया गाँव में 240 जरूरतमंद दिहाड़ी मजदूर,गर्भवती, विधवा,वृद्ध एकल महिला तथा दिब्यांग परिवारों को राहत सामाग्री वितरित किया गया और लोगों को पोषाहार  के साथ ही मास्क भी वितरण किया गया। इस दौरान पर्चे बाँटकर कोरोना टीकाकरण के लिये लोगों को जागरूक किया गया। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब और जरूरतमन्द लोगों को चिन्हित कर लगातार राहत सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। अबतक 5500 से ज्यादा परिवारों को राशन व पौष्टिक आहार, दवा आदि दिया जा चूका है । राशन किट में लोगों को दाल,चीनी,चाय, सोयाबीन,नमक, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर मास्क, सेनेट्री पैड आदि का वितरण किया जा रहा है।  इस मौके पर नन्दलाल मास्टर, राजेन्द्र पटेल, मनीष,  रामबचन,शिवकुमार,पंचमुखी, श्यामसुन्दर, अमित, सोनी, अनीता, आशा, सुनील,सरोज, राजकुमारी  एंव अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad