राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 10, 2021

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

                   

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने दिया शिक्षक समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन

चन्दौली धानापुर मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  ब्लॉक इकाई धानापुर जिला ससंयोजक इम्तियाज खान के नेतृत्व में बुके देकर भव्य स्वागत किया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला संयोजक इम्तियाज खान ने समस्त पदाधिकारियों का खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव से परिचय कराया और साथ ही बताया कि आप धानापुर ब्लॉक से पहले जनपद के  नौगढ़, सदर ब्लॉक में अपनी सेवा दे चुके हैं और अपने कुशल व्यवहार व कार्य के प्रति ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।आपने जिन ब्लाकों में कार्य किया है वहा पर आपकी पहली प्राथमिकता शिक्षा के स्तर का उन्नयन करना रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों व अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों के एरियर बिल बनवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया गया । 

खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने मंच से ही यह घोषणा की कि सभी एरियर के बिल बिना किसी देरी के लेखा कार्यालय प्रेषित किये जाएंगे और किसी भी शिक्षक को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने कहा कि ने कहा कि  मैं शिक्षकों की समस्याओं की अच्छी तरह से समझता हूं। आप निश्चिंत रहें किसी भी शिक्षक को अनावश्यक परेशानी मेरे स्तर से नहीं रहेगी। कहा कि आम अध्यापकों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले मिलेंगे।बीइओ ने कहा कि प्रदेश सरकार की मिशन प्रेरणा बेसिक शिक्षा की महत्वकांक्षी योजना है जिसमे प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाना है जिसके लिए सबसे पहले प्रेरक ब्लॉक बनाना पड़ेगा उसके बाद प्रेरक जिला,मण्डल फिर प्रदेश।उन्होने जोर देते हुए कहा कि आइये हम आप मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करते हुए पूरे जनपद ने सबसे पहले शहीदी धरती धानापुर को प्रेरक ब्लॉक बनाने का कार्य करें।इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह,राम सिंह गहरवार,अवधेश सिंह गुड्डू,बृजेश सिंह, नूर अख्तर अली,ज्ञान प्रकाश सिंह,इरफान अली,अशोक पाल,संजय यादव,नत्थू यादव,प्रदीप सिंह,अरविंद सिंह,अजित सिंह,शिवम पांडेय,लक्ष्मण प्रसाद,ज्ञानचंद कांत,शिवेंद्र मिश्रा,दीपक कुमार,दीपक मर्या,चन्द्रजीत कुशवाहा,सुभाष यादव, सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्रा व ज्ञान प्रकाश ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad