बाढ़ ग्रस्त गांवों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखें-जिलाधिकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 9, 2021

बाढ़ ग्रस्त गांवों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखें-जिलाधिकारी

                   चंदौली गंगा नदी में जल स्तर की वृद्धि होने के कारण गंगा नदी के समीपवर्ती गांव में पानी बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति को देखने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने ब्लॉक धानापुर अंतर्गत बूढ़ेपुर, मडियापर, दीया, प्रसहटा सहित बाढ़ ग्रस्त ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ चौकी की स्थापना कर लिया जाय। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को बाढ़ चौकी स्थानों पर साफ-सफाई करवाने के लिए टीम गठित कर सफाई कर्मियों से बाढ़ चौकी वाले स्थान को साफ करवाने के लिए निर्देशित किया। कहां की ऊंचा स्थान पर बाढ़ चौकी बनाई जाए। विद्यालयों , पंचायत भवनों का चयन किया जाए और वहां पर लाइट की व्यवस्था, डीडीटी छिड़काव करवाया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ ग्रस्त गांव में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखें साथ ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों व सहायकों की ड्यूटी बनी रहे। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में राशन की व्यवस्था बनाया जाय। किसी भी व्यक्ति को राशन की कोई समस्या न होने पाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय सकलडीहा को निर्देश दिया कि तत्काल लाइट की व्यवस्था करें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि गांव में एंटी वेनम की व्यवस्था जरूर करें क्योंकि इस समय बारिश के मौसम में विषैले जंतु व जानवर निकल सकते हैं। साथ ही उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लिए नाव के बारे में जानकारी ली और तत्काल नावों की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से पशुओं के टीकाकरण की जानकारी ली और पशुओं के टीका लगवाने के लिए कहा। पशुओं के लिए चारा- पानी की व्यवस्था की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुना और बाढ़ से बचाव की जानकारी ली साथ ही उपस्थित अधिकारियों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में बाढ़ नियंत्रण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है । यह कंट्रोल रूम 24 घंटे लगातार चालू रहेगा ।कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05412-262557 पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सकलडीहा,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad