नक्सल समन्वय व एकीकृत कमान गोष्ठी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 26, 2021

नक्सल समन्वय व एकीकृत कमान गोष्ठी का आयोजन

चन्दौली नौगढ़ नक्सल समन्वय व एकीकृत कमान गोष्ठी का आयोजन थाना स्थित मीटिंग हाल में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से जनपद से लगने वाले राज्यों एवं जनपदों के साथ अभिसूचनाओं का आदान-प्रदान, संयुक्त काम्बिगं व चेकिंग, बिहार राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों एवं पशुओं की तस्करी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, वन सम्पदा की होने वाली छति से बचाव तथा नक्सल गतिविधियों में संलिप्त रहें जनामत पर रिहा लोगों की निगरानी व उनकी जागरूकता सहित अन्य विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से परिचर्चा की गई। उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार,नितिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन कैमूर, दिलीप कुमार तिवारी एसीएफ  काशी प्रभाग, क्षेत्राधिकारी दुद्धी जनपद सोनभद्र, क्षेत्राधिकारी चुनार जनपद मिर्जापुर सहित अन्य अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad