आगरा जहरीली शराब प्रकरण में लेबोरेटरी की रिपोर्ट आने के बाद शासन की ओर से तीन थाना प्रभारियों समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो आबकारी इंस्पेक्टर समेत पांच के निलंबन की सिफारिश की गई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि तीन गांवों में 10 लोगों की मौत मिथाइल अल्कोहल के सेवन से हुई थी यानी उन्होंने जो शराब ठेके से खरीद कर पी थी वह जहरीली थी। बताया जा रहा है कि आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के कोलारा कला,बरकुला,थाना ताजगंज के गांव देवरी और शमशाबाद के गढ़ी जहान में मौत हुई थी।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment