हरदोई जिले में छोटे भाई ने गैस सिलेंडर पटक कर अपने बड़े भाई और भांजे की हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बताया गया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बरगवां निवासी अवधेश कुमार अपने भांजे आंसू के साथ नगर कोतवाली इलाके के राधा नगर में किराए के मकान में रहता था।बताया जा रहा है कि उसका छोटा भाई अनमोल गांव में रहकर मजदूरी करता था, दो दिन पहले व अवधेश के पास आया था और यही रुका था, बीती आधी रात के बाद अनमोल ने पास में रखे गैस सिलेंडर को उठा कर अवधेश और आशु के सर पर पटक दिया। शोर सुनकर मकान मालिक जब कमरे में गए तो अवधेश और आशु गंभीर अवस्था में पड़े मिले। उसने पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने पहुंचकर अनमोल को हिरासत में ले लिया।इधर गंभीर रूप से घायल दोनों को हॉस्पिटल भेजा गया जहां जिला अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Post Top Ad
Friday, August 6, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment