सहारनपुर जिले के गंगोह इलाके में एक सिरफिरे ने किशोरी के घर में घुसकर उसे गोली मार कर घायल कर दिया और बाद में अपने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि गंगोह इलाके में यह घटना घटी है जहां 23 वर्षीय युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को गोली मार दी और 3 घंटे के बाद अपने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घायल किशोरी का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। युवक के शव के पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस मिले है।मृतक के पिता ने किशोरी के परिजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है इधर घायल किशोरी के पिता ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और विरोध करने पर गोली मार देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
Post Top Ad
Friday, August 6, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment