किसान मोर्चा के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी का हुआ जोरदार स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 18, 2021

किसान मोर्चा के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी का हुआ जोरदार स्वागत

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

 वाराणसी रोहनिया-क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया मे बुधवार को  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में ज्ञानेश जोशी तथा जयनाथ मिश्रा  द्वारा संयुक्त रुप से मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी को माल्यार्पण व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया गया।जिसके दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के पदाधिकारियो को माला व अंग वस्त्रम देकर पदभार ग्रहण कराया।उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी ने कहा कि मेरा लक्ष्य गांवो तक प्रवास करके विरोधियों द्वारा किसानो को भ्रमित करने के षड्यंत्र को विफल करके ही रहूंगा।कार्यक्रम का संचालन बाल कृष्ण पांडेय व अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संयोजन डा जयनाथ मिश्रा, धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष सिंह ने किया।क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी का बाबतपुर से रोहनिया तक पन्द्रह स्थानों पर जोरदार भब्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,नीरज, राजहंस,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष सिह, मोहित,आदित्य सेठ गोलू, शैलेश पांडेय ,अर्चना शुक्ला, अरविंद विश्वकर्मा ,देवेश पटेल आदि लोग उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad