सेल्समैन को मारी गोली, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 18, 2021

सेल्समैन को मारी गोली, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- स्थानीय थाना अंतर्गत गजाधरपुर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब का ठेका है। ठेके में गजाधरपुर के रहने वाले प्रभुनाथ यादव का बेटा शशि सेल्समैन का काम करने के साथ ही बगल में चखना की दुकान भी खोल रखा है। शशि ने बताया कि मंगलवार की रात ठेका बंद करने के बाद वह घर जाने के लिए निकला। तभी रास्ते में हैप्पी मॉडल स्कूल के समीप पहुंचने पर गांव के ही खंझाटी यादव की दुकान पर बैठकर बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान ही खनाव भुवालपुर निवासी आशू सिंह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से आया। दोनों बाइक पर बैठ कर शशि से कहासुनी करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर आशू ने शशि को लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली शशि के बायीं कनपटी को छूते हुए निकल गई।गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया तो वह अपनी बाइक छोड़ कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। शशी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शशि का कहना है कि गालीगलौज के बाद दोनों युवकों ने फायरिंग की। वहीं, पुलिस घटना को शशि की पुरानी रंजिश से जोड़ कर जांच कर रही है। प्रकरण को लेकर रोहनिया थाने में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।उधर, एसएचओ रोहनियां ने बताया की पल्सर बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।घटना की सूचना पाकर मौके पर  ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad