महिला सिपाही को जान का खतरा,पति और देवर के खिलाफ पड़ी तहरीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

महिला सिपाही को जान का खतरा,पति और देवर के खिलाफ पड़ी तहरीर

                  

आजमगढ़ भदोही जिले में तैनात एक महिला आरक्षी ने अपने भाई के माध्यम से आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने में पति और देवर से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार महिला आरक्षी आजमगढ़ की रहने वाली है और उसकी शादी भी आजमगढ़ में ही हुई थी।शादी के बाद उसने पुलिस विभाग में बतौर आरक्षित पद पर तैनाती पाई और वर्तमान में वह भदोही जिले में तैनात है।मंगलवार को महिला आरक्षी के भाई ने अहरौला थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बहन को उसके पति और देवर से जान का खतरा है, उसने बताया कि शादी के बाद बहन को पुलिस विभाग में नौकरी मिल गई, नौकरी को छुड़वाने के लिए ससुराल के लोग दबाव बनाने लगे बहन के इनकार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad