बेटी और प्रेमी के शव नदी में फेंके,शवों को बरामद करने में जुटे गोताखोर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

बेटी और प्रेमी के शव नदी में फेंके,शवों को बरामद करने में जुटे गोताखोर

                  

फिरोजाबाद जिला अंतर्गत सिरसागंज थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी और एक युवक की हत्या कर दोनों के शव यमुना नदी में फेंक दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस विभाग के गोताखोरों के साथ शवों की तलाश करने में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि युवक के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी,गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब संदेह के आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि युवक और बेटी की हत्या करने के बाद दोनों के शव यमुना नदी में फेंक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad