बस्ती जिले के दुबौलिया थाने में तैनात एक आशिक मिजाज दरोगा की ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने किसी तरह ग्रामीणों से बातचीत कर दरोगा को उनके कब्जे से मुक्त कराया जबकि इस प्रकरण पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि दुबौलिया थाने में तैनात दरोगा ऊंजी मुस्तहकम गांव में आया करता था, उस दिन रात में 10:30 बजे के आसपास वह गांव में दोबारा आया और अपनी बाइक को जूनियर हाई स्कूल के पास छिपाकर वह गांव के एक घर में घुस गया, स्कूल के पास उसकी बाइक देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसके बाद उक्त दरोगा को घर से बाहर निकलने का इंतजार करने लगे, लगभग 3:30 बजे के आसपास जब वह घर से निकला तो ग्रामीणों ने उसे रोकना चाहा तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे एक गन्ने के खेत से पकड़ लिया और पोल के सहारे बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दरोगा को मुक्त कराया और थाने लाए। इस संबंध में एसपी ने बताया कि गुरुवार की भोर में सूचना मिली कि दुबौलिया थाने के दरोगा को ग्रामीणों ने पकड़ा है और पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे किसी तरह मुक्त कराया है इस दौरान दरोगा मौके पर बिना वर्दी के था। एसपी ने प्रथम दृष्टया आरोपों की सत्यता को देखते हुए उसे निलंबित कर दिया है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment