हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र के तेंदुआ गांव में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव में हड़कंप मच गया है। दोनों की मौत से परिजन भी घबराए हुए हैं लोगों को अभी समझ में नहीं आ रहा है कि दोनों की मौत आखिर कैसे हुई है। इस संबंध में बताया गया कि एक युवक की हरदोई में तो दूसरे की हरदोई ले जाते समय मौत हुई है। सूचना के मुताबिक तेंदुआ गांव निवासी मोहम्मद जाकिर और दिलीप कि अचानक हालत बिगड़ गई जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए भेजा गया लेकिन दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment