गोवर्धन पूजा समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

गोवर्धन पूजा समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

छप्पन प्रकार के व्यंजनों का महाभोग गोवर्धनधारी को किया गया समर्पित

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-खिड़कियां घाट स्थित गोवर्धन धाम में गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की देखरेख में गोवर्धन धारी के मंदिर में गोवर्धन धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। आयोजन में मुख्य आकर्षण छप्पन भोग की झांकी थी जिसमें छप्पन प्रकार के व्यंजनों से बना महा भोग को  गोवर्धन धारी भगवान श्री कृष्ण को समर्पित किया गया।जिसके दौरान गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव,पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव,कोषाध्यक्ष विनोद यादव द्वारा धाम मे पधारे सभी श्रद्धालुओं का केशरिया साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर वाराणसी शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से चन्दौली गाजीपुर आजमगढ़ से भी गोवर्धनधारी मे आस्थावान श्रद्धालुओं ने 

अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। पूर्व अध्यक्ष विनोद यादव पूर्व अध्यक्ष शालिनी यादव ,भीष्म नारायण भीम यादव ,पत्रकार राजेश यादव  के अलावा देर रात आरती मे भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहु व फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली ने भी भाग लिया।आयोजन का सफल संचालन समिति के महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया ।गोवर्धन पूजा समिति मे कुछ नये पदाधिकारियों का मनोनयन भी सम्पन्न कराया गया।महामहोत्सव मे समिति की ओर से रमाशंकर यादव पूर्व एडीएम, मनी लाल यादव पूर्व एडीएम, सीताराम यादव, राजाराम यादव पूर्व एसडीएम,अशोक यादव पूर्व डीएसओ ,सुनील यादव युवा शक्ति अध्यक्ष,अर्जुन यादव पूर्व चेयरमैन, मुन्नू यादव, गोपाल यादव,सुभाष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रमोद यादव,लालू यादव, शिवबचन यादव,भोला यादव, लालजी यादव, सत्यनारायण यादव, सियाराम यादव, दिनेश यादव पप्पू,श्याम नारायण यादव पूर्व रजिस्टार बीएचयू शिव अधार यादव,राजू यादव उपाध्यक्ष, राजनारायण यादव राजू, राकेश यादव हड़हा,राजेश यादव मीरघाट, प्रियांशु यादव,आरती यादव, राजेश अहीर, किशन यादव एड. विनोद यादव, राजेश शंकर, विक्की यादव, शिवआधार यादव, मनोज यादव , विनीत यादव, दिलीप यादव, आनंद यादव, मनिषा, अशोक यादव ढुल्ली,योग प्रशिक्षक  अभय स्वाभिमानी, रमेश यादव, पुरुषोत्तम यादव, विनोद यादव,आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad