श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर जीवन पर डाला गया प्रकाश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 24, 2021

श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर जीवन पर डाला गया प्रकाश

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा तथा राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन होकर शोक व्यक्त किया।श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम के दौरान भाजपा सह प्रभारी सुनील ओझा तथा राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि इनका निधन होने से हम सभी लोग मर्म आहत हैं उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसको पूरा नहीं किया जा सकता। वह सदैव त्याग समर्पण की भावना से देश की सेवा करते थे।उनका आत्म बल बहुत ऊंचा था वह सदैव त्याग करने के लिए तैयार रहते थे अपने सिद्धांत व मूल्यों से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया।श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष सुरेश सिंह,पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय,क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा जय नाथ मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,ज्ञानेश जोशी,मीना चौबे,अरविंद मिश्रा,रेखा चौहान,रिंकू पांडेय,प्रवीण सिंह गौतम,विनीता सिंह,राजेश पटेल खन्ना,प्रभात सिंह,देवेन्द्र सिंह,रिशु सिंह चंदेल सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad