यादव सेना संगठन ने लखनऊ में आयोजित किया मंडल जयंती समारोह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

यादव सेना संगठन ने लखनऊ में आयोजित किया मंडल जयंती समारोह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता संगठन यादव सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव के संयोजकत्व में  पिछडों के मसीहा बीपी मंडल साहब जी की जयंती की पूर्व संध्या पर बैठक का आयोजन किया गया,जिसके मुख्य आयोजक एड. अनुज यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णेन्द्र यादव, राकेश यादव राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेश सिंह यादव, जगन्नाथ यादव प्रदेश अध्यक्ष, डीपी यादव प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव रहे। जिसमें प्रदेश भर से दर्जनों जिलों से आये जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य गण लखनऊ पहुँचे व बीपी मण्डल जयंती को सफल बनाने का काम किया।इस कार्यक्रम का मुख्य विषय जातिवार जनगणना और संगठन की आवश्यकता रहा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी हरिराम यादव जी ने की और मुख्य वक्ता एड. 

राजबहादुर सिंह यादव जी, चन्द्र भूषण यादव जी, डॉ सत्य प्रकाश यादव जी, रामजी मौर्य, सुश्री पूनम मौर्य जी, डीपी यादव जी रहे।मिली जानकारी अनुसार लखनऊ में यादव सेना संगठन के लोग सबसे पहले बीपी मण्डल जी के चित्र पर पुष्प  अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि देते हुए उनका 103वीं जयंती बनाये।उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि संगठन को प्रदेश लेवल नही बल्कि पूरे भारत मे यादवों को एकजुट करने की है और जातिवार जनगणना की मुहिम चलाई जायेगी ताकि हमारा समाज अपने हक़ और हुक़ूक़ की लड़ाई स्वयं लड़ सके और किसी नेता या दल पर आश्रित न रहे।वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणों ने भी यादव सेना संगठन का समर्थन करते हुए काफी प्रशंसा किया।संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के गोरखपुर, महराजगज,कुशीनगर,देवरिया,बलिया,मिर्जापुर,भदोही,सोनभद्र,चंदौली,बलरामपुर,गोण्डा, बरेली,सहित अन्य जिलों से आये हुए लोगो में प्रदेश अध्यक्ष यादव सेना अधिवक्ता संघ एड. 

सूर्यमणि यादव जी व प्रदेश महासचिव एड. रंजीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर यादव, परमदेव यादव, एड. कुलदीप यादव जनवादी, एड. उपेंद्र यादव, त्रिभुवन यादव, अजीत यादव, तुषार मोहन यादव, मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर हरिनारायण यादव,शैलेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष महराजगंज,सुधीर यादव,कन्हैया यादव,अशोक यादव,सिद्धान्त यादव जिला प्रभारी सिद्धार्थनगर,बबलू,अजय यदुवंशी कृष्नेत, शुभम यादव, यादव, संजय यादव, डॉ दिलीप यादव प्रदेश सचिव यादव सेना उत्तर प्रदेश ,तौलन यादवआदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad