पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त,सघन चेकिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 19, 2021

पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त,सघन चेकिंग

                   

चन्दौली आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रखते हुए आज जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली अमित कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में सायं-कालीन फुट पेट्रोलिंग किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत भीड़भाड़ वाले स्थानों,बाजारों,सर्राफा मार्केट, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड/टैम्पो स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, सिनेमा हाल आदि स्थानों पर भ्रमण व निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा समस्त अधिकारी व थाना प्रभारी को प्रतिदिन पर्याप्त पुलिस बल के साथ गश्त करनें व अपराधियों/ अवांछनीय तत्वों/आपत्तिजनक गतिविधियां/छेड़खानी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने व गश्त के दौरान आमजन से वार्ता कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसके निस्तारण तथा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जारी दिशा निर्देशों के पालन करते हुए आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने हेतु अपील एवं हेतु जागरूक किया जा रहा है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad