वाराणसी वरुणा नदी के शास्त्री घाट पर बाढ़ राहत बचाव कार्यों के लिए तैनात एनडीआरएफ की टीम ने 19 अगस्त को लगभग 10:30 बजे वरुणा नदी में डूब रही महिला को बचा कर जीवित बाहर निकाला Iघटना रात 10:30 बजे की है, शास्त्री घाट के समीप शास्त्री पुल से एक महिला ने छलांग लगाई, घाट के आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और शोर की आव़ाज सुनकर घाट के समीप तैनात एनडीआरएफ टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी मोटर बोट लेकर घटना स्थल पर पहुंची और बचावदल ने उस महिला को वरुणा नदी की तेज धारा में अपनी जान के लिए संघर्ष करते देखा,तैराकी में निपुण एनडीआरएफ के बचावकर्मी बिना किसी डर के नदी में कूद गए और महिला के प्राणों की रक्षा कर उसे जीवित बाहर निकाला I तत्पश्चात एनडीआरएफ की बोट पर बिठाकर घाट किनारे लाया गया Iपूछताछ करने पर पता चला कि पीडिता का नाम राधिका, उम्र: लगभग 31 साल, गाँव अनौला वाराणसी की रहने वाली है I महिला थोड़ी अस्थिर लग रही थी, और बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया Iमानव सेवा में समर्पित एनडीआरएफ की कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्यवाही से महिला की जान बचाने के लिए वहाँ पर मौजूद लोगों ने एनडीआरएफ के कार्य की बहुत सराहना की I विदित है की एनडीआरएफ की टीमें वर्तंमान में बाढ़ राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और मोटर बोट की सहायता से इलाकों की रैकी करती रहती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना के समय बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment