श्री राम जानकी मंदिर रामनगर में किया बृहद पौधरोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 18, 2021

श्री राम जानकी मंदिर रामनगर में किया बृहद पौधरोपण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-वन विभाग ,सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व बल ने श्री  राम जानकी मंदिर में किया बृहद पौधरोपण जिसमें आम, अमरूद, आंवला,सागौन, अमलतास, अर्जुन,नीम आदि के पौधे लगाए गये। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश सिंह जिला वन अधिकारी चंदौली वतथा विशिष्ट अतिथि कालिका सिंह (निदेशक पर्यावरण  विभाग वाराणसी मंडल) व रवि श्रीवास्तव उप कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण तथा जल संरक्षण के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताया ।विशिष्ट अतिथियों ने भी सभी लोगों को एक एक पौधे अपने जन्मदिन पर व शादी के सालगिरह पर लगाने  के लिए जागरूक किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह  पर्यावरण ब्राण्ड अम्बेसडर ने की अनिल सिंह ने सभी लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण एवं जल संरक्षण व पौधारोपण का शपथ दिलाया। इस अवसर पर  95 बटालियन के अधिकारी व जवानों, वन विभाग के कर्मचारी, करण प्रताप सिंह सामाज सेवी, सामाजिक विकास न्यास के अनुज कुमार, उज्जवल सिंह, अरुण पांडे, प्रशांत, सौरभ कुमार सिंह, शिव शंकर मिश्रा आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad