यात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को किया रवाना
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन के उपलक्ष में बृहस्पतिवार को राजातालाब तहसील पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान की उपस्थिति में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा बेतहाशा हुई महंगाई तथा भ्रष्ट कानून व्यवस्था व बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गयी साइकिल यात्रा को सपा के पूर्व विधायक एवं वाराणसी जनपद प्रभारी अविनाश कुशवाहा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त साइकिल यात्रा राजातालाब तहसील से शुभारंभ होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीरभानपुर,कनेरी,गंगापुर, अकेलवा, रामरायपुर, अलाउद्दीनपुर होते हुए करौता पहुंच कर साइकिल यात्रा का समापन हुआ। जहां पर सभा के दौरान स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी में पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया।साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल,कन्हैया लाल राजभर, आत्मा राम यादव,विकास यादव,गोपाल यादव प्रधान, रामसिंह यादव,रामप्रकाश मास्टर,रतन यादव,राजेश दुबे,संजय यादव,जय श्री यादव,अमलेश पटेल,सुधीर यादव,श्यामलाल चौहान, ललित यादव, प्रेम शंकर पांडेय,दर्शन यादव,मुन्ना लाल यादव, रामधनी यादव इत्यादि लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment