जिलाध्यक्ष ने बचऊ वीर बाबा के पद चिन्हों पर चलने वालों का किया सम्मान
वाराणसी-गोवर्धन पूजा समिति शुक्रवार को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना मे सबसे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सीर निवासी श्रद्धेय बचऊ अहीर बाबा के शहादत स्थल पर समिति अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व मे पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बचऊ बीर बाबा के पदचिन्हों पर चलने वाले उनके इतिहास को संजोये रखने वाले समाजसेवी सुनील यादव ,मुन्ना लाल यादव, जयप्रकाश यादव सबलू, एडवोकेट डीएन यादव राहुल यादव लकी,अमन यादव राजनाथ यादव का गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव व कोषाध्यक्ष विनोद यादव द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया ।जिसके दौरान गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने शहीद बचऊ अहीर स्मारक स्थल पर
समिति द्वारा बचऊ अहीर की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की तथा बचऊ बीर के सम्मान मे कुछ अन्य योजनाओं को भी समिति द्वारा कराने का भरोसा दिलाया।गोवर्धन पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों का ग्रामीण जनसेवा समिति के अध्यक्ष गिरिराज सिंह यादव,जय प्रकाश,भैया लाल यादव,राजकुमार,राहुल,अनिल, संजय, राधेश्याम यादव गप्पु, दीपक यादव ,महेश यादव मट्टर जी ने स्वागत किया। सभी लोगों से गोवर्धन पूजनोत्सव मे बढ चढ कर हिस्सा लेने की अपील की।मौकेपर गोवर्धन पूजा समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,कोषाध्यक्ष विनोद यादव,महामंत्री पारस यादव पप्पू ,छती यादव उपाध्यक्ष, दिनेश यादव उपाध्यक्ष, राजेश अहीर सम्पादक, विनोद यादव राजेश शंकर, रमेश यादव रम्मे मनोज यादव विजय यादव संतोष यादव इत्यादि पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment