मैनपुरी बिछवा जिले में प्रेमिका को अपने घर लेकर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने घर में जगह देने से मना कर दिया तो दोनों गांव के बाहर सिरसा रोड पर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिए जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई।बताया गया कि राहगीरों ने 112 नंबर को फोन किया जिस पर पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि प्रेमी प्राइवेट फैक्ट्री नोएडा दिल्ली में काम करता है वही उसे एक लड़की से प्यार हो गया और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली। रक्षाबंधन के त्यौहार पर वह अपनी प्रेमिका को अपने गांव लेकर आना चाहा और परिजनों को इसकी जानकारी फोन पर दे दी, जिस पर परिजनों ने उसे घर आने से मना कर दिया। जिससे दोनों ने गांव के बाहर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। विषाक्त से उनकी हालत नाजुक हो गई, सड़क से गुजर रहे लोगों ने तड़प रहे दोनों का वीडियो बना लिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment