रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-राजातालाब तहसील पर शनिवार को अपराहन 3 बजे उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव तथा तहसीलदार मीनाक्षी पांडेय ने आंगनवाड़ी की बनायी गयी नयी बीएलओ के साथ बैठक किया।उप जिलाधिकारी राजातालाब सिद्धार्थ यादव ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से आई हुई बीएलओ को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में मृतक तथा डबल नाम वाले मतदाताओं के नाम को काटकर निकालने तथा दिव्यांगों व नये मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची में टैगिंग करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान आराजी लाइन के कुछ बीएलओ को सेवापुरी में ड्यूटी लगाने पर शिकायत करने पर उप जिलाधिकारी ने संशोधन कर अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्रों में ही ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया। बैठक में आराजी लाइन तथा सेवापुरी ब्लाक क्षेत्र की बीएलओ ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment