एयरपोर्ट क्षेत्र के ग्राम सचिव राकेश कुमार पाल के खिलाफ जांच की कार्यवाही किये जाने का दिया निर्देश
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-राजातालाब तहसील पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ,सीडीओ अभिषेक गोयल,एसपी ग्रामीण अमित वर्मा,उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव,तहसीलदार/ प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी मीनाक्षी पाण्डेय,उप जिलाधिकारी न्यायिक मदन मोहन वर्मा,क्षेत्राधिकारी सदर नागेन्द्र यादव, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन ने आए हुए फरियादियों का पेंशन,आवास व चकरोड,जमीन संबंधी समस्याओं को सुना।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 317 शिकायत पत्र पड़ेे जिसमें से सिर्फ 7 शिकायत पत्रो का निस्तारण हुआ।
सुनवाई के दौरान वीआईपी ड्यूटी के समय एयरपोर्ट क्षेत्र में व्याप्त गंदगी की सफाई में लापरवाही बरतने और चेतावनी के बावजूद कई बार जांच के दौरान भी वहां के सफाई कर्मी राम जनम मिश्र की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए बर्खास्त किये जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल को दिया।एयरपोर्ट क्षेत्र के ग्राम सचिव राकेश कुमार पाल के खिलाफ भी जांच की कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी सिंह,सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह,बीडीओ सेवापुरी, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्णेय,पूर्ति निरीक्षक श्याम मोहन सिंह, जिला उद्यान विभाग अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी,जिला विद्यालय निरीक्षक,राजातालाब थाना प्रभारी रामआशीष,रोहनिया थाना प्रभारी हरिनाथ भारती सहित सभी विभाग के संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment