सपा की सरकार बननी तय-पूर्व विधायक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 10, 2021

सपा की सरकार बननी तय-पूर्व विधायक

                  

रिपोर्ट-विवेक कुमार यादव

चन्दौली चकिया क्षेत्र के कांटा गांव में आज पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।बता दें कि बसपा छोड़ कर सपा में आये पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार का पूरे विधानसभा में कार्यकर्ताओं द्वारा जबदस्त स्वागत किया जा रहा है।विगत दिनों नौगढ़,चकिया,शहाबगंज और अब कांटा में पूर्व विधायक का स्वागत और सम्मान किया गया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार सपा की सरकार बननी तय है। अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में रूके विकास में गति आयेगी और नौजवानों की बेरोजगारी दूर होगी।सपा सरकार के समय शुरू की गयी सभी जनहित की योजनाओं को चलाया जायेगा जिससे आम जनता अधिक से अधिक लाभान्वित होगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से अन्य पार्टियों के लोग सपा के नीतियों में विश्वास कर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं जिससे अन्य राजनीतिक पार्टियां सकते में है।उन्होंने समाजवादी पार्टी को जिताने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन श्री राम और अध्यक्षता राजेश कुमार सारंग ने किया।इस मौके पर राजेश पटेल,अनिल पटेल,भूपेंद्र सिंह,रामकृत एड०,मुन्ना भाष्कर,अछैबर भारती,जफीर अहमद,उस्मान गनी,महेन्द्र सिंह,लाल बिहारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad