सांकेतिक फोटो
पश्चिम बंगाल बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को अब जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले उनको वाई कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था मिली हुई थी। मंगलवार को अर्जुन सिंह के घर के पास बमबारी होने की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बुधवार को बढ़ा दी गई। बताया गया कि मंगलवार सुबह अर्जुन सिंह के घर के पास 2 देशी बम फटे थे हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। इससे पहले भी सितंबर के पहले सप्ताह में अर्जुन सिंह के घर के पास बम फेंके गए थे। अर्जुन सिंह उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से सांसद हैं, अर्जुन सिंह ने इससे पहले कहा था कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने बम बाजी की घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की अपील की थी।

No comments:
Post a Comment