साढ़े पांच लाख का इनामी खूंखार डकैत एसटीएफ मुठभेड़ में ढ़ेर,एके-47 बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 30, 2021

साढ़े पांच लाख का इनामी खूंखार डकैत एसटीएफ मुठभेड़ में ढ़ेर,एके-47 बरामद

                  

चित्रकूट यूपी एसटीएफ ने चित्रकूट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। गौरी यादव के पास से एके 47 राइफल और अन्य असलहे बरामद हुए है। बताया गया कि गौरी यादव के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना पर एसटीएफ अपने अपना जाल बिछाया।शनिवार देर रात इसी दौरान एसटीएफ से उसकी मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक डकैत गौरी यादव के पास से एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गौरी यादव पर यूपी और एमपी के विभिन्न थानों में हत्या,अपहरण, फिरौती मांगने की कई धाराएं दर्ज थी। वह चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव का निवासी था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad