सपा के " किसान नौजवान पटेल यात्रा" कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 29, 2021

सपा के " किसान नौजवान पटेल यात्रा" कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी लोहता क्षेत्र के कोरौता बाजार स्थित पटेल तालाब पर शुक्रवार को  समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित "किसान नौजवान पटेल यात्रा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चांदी का मुकुट व गदा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ आए डॉक्टर सुभाष राजभर ने बसपा से लगभग दो दर्जन लोगों को समाजवादी पार्टी ग्रहण कराया।कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अनिल राजभर हमारे ही नर्सरी स्कूल के छात्र हैं तथा प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर वर्तमान प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को समाजवादी पार्टी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल ,जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व मंत्री बहादुर यादव, उमाशंकर यादव ,शालिनी यादव ,आत्माराम यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, डॉक्टर सुभाष राजभर, विवेक यादव, मनीष सिंह ,अखिलेश मिश्रा,रिबु श्रीवास्तव ,उमा यादव, गोपाल यादव प्रधान, कन्हैया राजभर इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad