दो शवों को पेड़ से लटकता देख फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 9, 2021

दो शवों को पेड़ से लटकता देख फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर सिकरारा थाना अंतर्गत एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में बबूल के पेड़ पर युवक युवती का शव लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई। इस संबंध में बताया गया कि सुबह ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ पर दोनों का शव लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। सनसनीखेज वारदात होने के कारण यह खबर पूरे क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फैल गई।मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए, पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा और मामले की छानबीन में जुट गई। बताया गया कि दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मौके पर जिस तरीके से दोनों के शव पाये गये है उससे मामला संदिग्ध लग रहा है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के परिजनों ने प्रार्थना पत्र दे कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad