प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता जन सम्पर्क में जुटे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 9, 2021

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता जन सम्पर्क में जुटे

                  

चकिया चंदौली आगामी 10 अक्टूबर को वाराणसी स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी के आने के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में पार्टी जन व्यापक प्रचार-प्रसार चला रहे हैं।पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से कांग्रेस महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के विचारों को सुनने के लिए जगतपुर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के समय में किए गए विकास कार्यों की भी चर्चाएं हो हैं।प्रचार प्रसार अभियान के दौरान विधानसभा प्रभारी राम सुमेर राम पूर्व बीडीओ, नगर प्रभारी विनोद सिंह गणित, प्रेमचंद्र गुप्ता, लाल बरत यादव,राशिद खान,हरपाल गोड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad