सेवा समर्पण अभियान के तहत शहीद स्थल पर किया गया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 9, 2021

सेवा समर्पण अभियान के तहत शहीद स्थल पर किया गया सम्मानित

                   

चन्दौली भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा समर्पण अभियान के तहत जिला अध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में सैयदराजा शहीद स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को व वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवार को अंगवस्त्रम व देश के क्रांतिकारियों की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि सैयदराजा के जन प्रिय लोकप्रिय विधायक सुशील सिंह जी रहे। जिन्होंने कहा कि सैयदराजा शहीद स्थल का अपना गौरवशाली इतिहास है और यहां सैयदराजा के लोगों ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी और उन्होंने अपने आप को स्वतंत्र घोषित कर दिया था।सैयदराजा शहीद स्थल इसी के नाम बनाया गया है।इसी स्मारक पर हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित कर समाज में गौरवशाली इतिहास को बताने का काम कर रहे हैं।इस दौरान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष रघुवंशी ने कहा कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश ने भुला दिया है उनको सम्मान देकर उनके गौरवशाली इतिहास को बताने के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से उनको सम्मानित करने का और उनको समाज में उचित स्थान दिलाने का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।समाज उनके त्याग और बलिदान और समर्पण को जाने और उनको मनन करें जो स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए।इस दौरान सैयदराजा के नगर पंचायत के चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, बरौनी के प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य भगवती तिवारी,मृत्युंजय सिंह, युवा मोर्चा के निशांत सिंह, जय सिंह, सौरभ,प्रतीक पांडे, विपुल सिंह, आशीष पाठक,गौरव सिंह मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री संजय उपाध्याय, आलोक सिंह,अशोक सोनकर, विवेक सिंह,जितेंद्र गुप्ता, सरवन सिंह, संदीप मौर्या, विपिन सिंह,कर्मवीर सिंह, चंद्रभान मौर्य,आशीष पाठक, दीपक सिंह, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ जयसवाल, कमलाकर दुबे,राहुल राय, प्रतीक गुप्ता,राहुल सिंह, सहित हर्षित तिवारी जिला मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद स्थल के अध्यक्ष मंगला सिंह और संचालन अमित अग्रहरि डाली ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad