मन्दिर की छत पर साधु को उतारा मौत के घाट,कुल्हाड़ी बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 9, 2021

मन्दिर की छत पर साधु को उतारा मौत के घाट,कुल्हाड़ी बरामद

                          फोटो प्रतीकात्मक
एटा
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला जगरूप में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की छत पर 52 वर्षीय एक साधु की कुल्हाड़ी से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई।बताया गया कि वारदात की जानकारी तब हुई जब रोजाना की तरह श्रद्धालु शनिवार की सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। साधु की हत्या किए जाने की खबर थोड़ी देर में जंगल की आग की तरह गांव में फैल गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना का निरीक्षण किए। पुलिस मौके से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मंदिर का दूसरा पुजारी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है और घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad