कांस्टेबल की मौत,महिला सिपाही घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 27, 2021

कांस्टेबल की मौत,महिला सिपाही घायल

उन्नाव जिले में बाइक सवार कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई वही महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी जिला हॉस्पिटल पहुंच गए। इस संबंध में बताया गया कि मंगलवार की सुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतरधनी  गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी, शव को कब्जे में लेकर बांगरमऊ पुलिस टीम पोस्टमार्टम कराने के लिए उन्नाव जा रही थी जिसमें कांस्टेबल अमित कुमार तथा महिला सिपाही प्रतिभा मिश्रा शामिल थे।दोनों कांस्टेबल माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकलवंशी के पास पहुंचे ही थे कि टेंट का सामान लादे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें कांस्टेबल अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रतिभा मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि दोनों सिपाही पोस्टमार्टम के कागज लेकर आ रहे थे तभी यह घटना हो गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad