सास बहू की मौत कई जख्मी,मिट्टी का टीला ढ़हने से घटी घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 27, 2021

सास बहू की मौत कई जख्मी,मिट्टी का टीला ढ़हने से घटी घटना

कानपुर दीपावली पर्व पर घरों में मिट्टी लगाने के लिए मिट्टी लेने गई सास बहू मिट्टी का टीला गिरने से दब गई जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में सात और लोग भी घायल हुए हैं जिनका इलाज चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि सजेती थाना क्षेत्र के माऊनखन गांव  की कुछ महिलाएं पास के जंगल से मिट्टी लेने गई हुई थी, उसी दौरान मिट्टी का टीला भरभरा कर धस गया जिससे सभी लोग दब गई। कुछ महिलाएं जो बाहर खड़ी थी उनके चीखने चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण भाग कर मौके पर आये और किसी तरह मलबे से सबको बाहर निकाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेंजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad