खुला मौत का राज सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार,पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए चली चाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 17, 2021

खुला मौत का राज सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार,पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए चली चाल

                  

हरियाणा यमुनानगर में 5 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या करवाने के आरोपी रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसका एक्सीडेंट करवा कर हादसे का रूप देने का प्रयास किया था। इस संबंध में यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए अपराध शाखा यमुनानगर 1 को लगाया गया था।जहां फरकपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का खुलासा हुआ है।बताया गया कि आरोपी अफसर अली रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात था, उस पर आरोप है कि उसने अपनी 5 माह की गर्भवती पत्नी नजमा की अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवा दी और इसे एक सड़क हादसे का रूप देकर कानून की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया था। आरोप है कि अफसर अली अपने चचेरे भाई और उसके अन्य दो साथियों के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने अपनी पत्नी को बाहर घुमाने का बहाना बनाकर ले गया और उसके बाद स्कार्पियो गाड़ी में पहले से ही घात लगाकर बैठे अफसर अली का चचेरा भाई और अन्य साथियों नें मौका देखकर नजमा को स्कॉर्पियो से कुचल दिया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई और चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। नजमा के भाई मोहम्मद इदरीश ने बताया कि शादी के बाद से ही अफसर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था, मकान बेचकर अफसर को 12 लाख रुपए दे दिए गए थे।फिर भी अफसर दूसरी शादी करना चाहता था वहां से उसे 50 लाख मिलने थे।विभाग ने अफसर को अच्छे काम के लिए प्रमोट कर दिया था लेकिन शिकायत के बाद उसे डिमोशन करते हुए सब इंस्पेक्टर बना दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad