समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकार विजय विश्वकर्मा के धरने का किया समर्थन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 17, 2021

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकार विजय विश्वकर्मा के धरने का किया समर्थन

समाजवादी व्यवस्था स्थापित करने के लिए संघर्ष जारीःमनोज सिंह काका 

चन्दौली सकलडीहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व युवाओं के लोकप्रिय नेता मनोज सिंह काका ने पत्रकार विजय विश्वकर्मा को न्याय के लिए जारी अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन किया।सकलडीहा बाजार स्थित धरना स्थल पर दर्जनों समर्थकों के साथ बैठ कर तथा रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके धरने का समर्थन करते हुए कहां की हम समाजवादी नेता न्याय के पक्ष में विजय विश्वकर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर हमेशा खड़े हैं। श्री काका ने कहां की प्रदेश भर में सरकार के नौकरशाह उनके गलत नीतियों को अंजाम दे कर आम लोगों को परेशान कर रहे हैं,उसके खिलाफ बोलने,लिखने विरोध करने वाले पत्रकार तथा आम नागरिकों के ऊपर राजसत्ता का दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमा करके शोषण किया जा रहा है। परंतु प्रदेश में समाजवादी व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगातार न्याय पसंद,इंसाफ पसंद लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।वही सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले नेता विजयी प्रसाद ने कहा कि इंकलाबी नौजवान सभा भाकपा माले के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के लोग अब पीछे हटने वाले नहीं हैं देश प्रदेश में चल रही फांसीवादी सरकार जनवादी अधिकार का गला घोट रही है।इस मौके पर धरना स्थल पर उपस्थित केशव राजभर, मनोहर यादव, अनुज कुमार जायसवाल,सारनाथ राय,राममोहन राय,शमशुल हक, जीयुत जायसवाल,बाबूजान अहमद,अखिलेश यादव, डा०उमानाथ चौहान,रामबहादुर राय,राजेन्द्र प्रसाद,नितेश जायसवाल,अविनाश विश्वकर्मा, रोहित जायसवाल,केशव राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad