कुएं में गिरी भैंस को फायर ब्रिगेड के जवानों ने सकुशल बाहर निकाला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 16, 2021

कुएं में गिरी भैंस को फायर ब्रिगेड के जवानों ने सकुशल बाहर निकाला

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया मिसिरपुर पानी टंकी के पास यादव बस्ती में शनिवार को अपराहन 4 बजे सत्यनारायण यादव की भैंस चरते समय अचानक कुए में गिर गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त भैंस को कुए से बाहर निकालने का अथक प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल रहा । जिसकी सूचना पूर्व ग्राम प्रधान कंठी यादव ने 112 नंबर पर पुलिस को तथा रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से बगल के पंपिंग सेट से कुएं में पानी भरकर अथक प्रयास के बाद लगभग 4 घंटा बाद सकुशल भैंस को कुए से बाहर निकाला।पूर्व ग्राम प्रधान कंठी यादव ने  बताया कि इस कुएं में कई बार जानवर तथा बच्चे भी गिर चुके हैं। जिसे पटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत किया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad