एनडीआरएफ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 8, 2021

एनडीआरएफ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

                   

वाराणसी चन्दौली आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनडीआरएफ की टीम ने कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देश में साहुपुरी, चन्दौली में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सन्देश भी दिया I जिससे लोग अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाये रखेंगे I इस अवसर पर एनडीआरएफ़ के अधिकारीयों एवं रेस्कुएर्स ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया Iप्रकृति हमें विभिन्न आपदाओं के माध्यम से यह समझाती रहती है कि मानव को प्रकृति का ख्याल रखना ही होगा यदि उसका दोहन होगा तो उसके विपरीत परिणाम भी भुगतने होंगे I वृक्षों के अंधाधुंध कटान से प्रदुषण की मात्रा लगातार बढ़ रही है जिससे हवा विषैली होती जा रही है I इसके साथ ही                               

भूस्खलन और जल संकट जैसी समस्याएँ उभर रही हैं I वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ के सभी कार्मिकों ने अपना योगदान दिया I 11 एनडीआरएफ वाराणसी के कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा ने सभी से अपील की, कि हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और प्रकृति को व अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग  देना चाहिए I पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते हैं बल्कि फल, फूल, औषधि व इमारती लकड़ियां भी देते हैं I पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर हों और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें I एनडीआरएफ सामाजिक एवं प्रकृति संरक्षण के कार्यों में भी अपना योगदान देती रहती है I इस वर्ष भी एनडीआरएफ की टीमों ने मानसून के दौरान, जो कि बाढ़ आपदा प्रबन्धन हेतु विभिन्न जिलों में तैनात थी, स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर हज़ारों पेड़-पौधों को लगाया गया I जिसमें ज्यादातर फलदार और छायादार पौधे शामिल हैं I इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सहायक कमान्डेंट दिनेश कुमार, निरीक्षक शिव मूर्ति व अन्य रेस्कुयर्स मौजूद रहे I



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad