रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- डॉ.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय भैरव तालाब के परिसर में छात्र संघ मद से 33 फिट लंबे पथ का लोकार्पण मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संरक्षक राधे मोहन सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जैकेश मिश्र एवं प्रबंधक सुशील कुमार उर्फ तोयज कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम को संबोधित किया तत्पश्चात छात्रसंघ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मनोज पटेल अध्यक्ष ,विकास कुमार पटेल महामंत्री, अरविंद कुमार पटेल उपाध्यक्ष ,अंकित पाल पुस्तकालय मंत्री को अंगवस्त्रम भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ.सुशील कुमार दुबे कार्यक्रम संयोजक डॉ.अविनाश राय को संरक्षक जी एवं प्राचार्य जी द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉ.के एस पाठक एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार राय ने किया।
No comments:
Post a Comment