उन्नाव जिले में धान के खेत से दो जले हुए कंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी।बताया जा रहा है कि मंगलवार को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल के किनारे धान के खेत में ग्रमीणों को दो कंकाल मिले हैं।जिन्हें जलाया गया था।ग्रामीणों के अनुसार 22 वर्षीय एक युवक का गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।12 अक्टूबर से ही दोनों घर से लापता थे।जिस पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी।लड़़के के पिता ने उसको अगवा कर हत्या किये जाने की आशंका जताई थी।जबकि लड़की के पिता ने बेटी को लडके द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया था।शव मिलने के बाद सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल और कंकालों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद शव को एसिड डालकर जलाया गया है।शव के पास दोनों के चप्पल,मोबाइल फोन मिले हैं।मिले सामानों से दोनों की पहचान परिजनों से करा ली गयी है और अन्य तरीकों से जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment