लखनऊ पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए एक डिप्टी एसपी पर घर में काम करने वाली नौकरानी ने डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।जिस पर पुलिस ने एक किसान नेता के दखल के बाद दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के आशियाना तोंदेखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली युवती रतन खंड निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर नौकरानी के रूप में कार्य करती थी।युवती का आरोप है कि रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने एक दिन डरा धमका कर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया और बराबर परेशान करने लगा।युवती का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए चक्कर लगा रही थी लेकिन उसे पुलिस टरका दे रही थी।इसी दौरान उसने एक किसान नेता से मदद मांगी, जिस पर उन्होंने पीड़ित की मदद की और मुकदमा दर्ज हुआ।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने में किसी भी तरह की हीलाहवाली नहीं की गयी है।उसके तहरीर पर छानबीन के बाद आरोपी रिटायर्ड डिप्टी एसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment