रिपोर्ट-विवेक कुमार यादव
चन्दौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर के पास स्थित बंजारी मौजे में नाले से निकले मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला कर दिया, जब तक लोग दौड़ते महिला की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और लोग आक्रोशित हो गये।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पार्वती नामक महिला सुबह बंजारी मौजे में स्थित अपने खेत पर गयी हुई थी तभी पास के नाले से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तब मगरमच्छ उस महिला को छोड़कर भागा।ग्रामीण महिला के शव को सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिये।सूचना मिलने के बाद वन विभाग व पुलिस के जवान और तहसीलदार मौके पर पहुंच गये है।
No comments:
Post a Comment